महिला कल्याण विभाग : कोई आठ साल से जमा, किसी का छह माह में ही हो गया तबादला, अधिकारियों में आक्रोश
लखनऊ। महिला कल्याण विभाग के तबादलों में घोर अनियमितता देखने को मिल रही है। अभी हाल में हुई तबादलों में इसकी बानगी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। एक ओर जहां छह से आठ साल से एक ही जगह पर अधिकारी जमे हैं, वहीं दूसरी ओर छह माह में भी कुछ अधिकारियों का […]
लखनऊ। महिला कल्याण विभाग के तबादलों में घोर अनियमितता देखने को मिल रही है। अभी हाल में हुई तबादलों में इसकी बानगी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। एक ओर जहां छह से आठ साल से एक ही जगह पर अधिकारी जमे हैं, वहीं दूसरी ओर छह माह में भी कुछ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया, जो विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला कल्याण विभाग में कुल 18 उपनिदेशक के सापेक्ष वर्तमान में कुल 16 उपनिदेशक विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इनमें से मुख्यालय सहित विभिन्न मण्डल में पांच उपनिदेशक ऐसे हैं, जो छह से आठ वर्ष तक लगातार एक ही पद पर तैनात या सम्बद्ध हैं। उन्हें आज भी यथावत रखा गया है। उपनिदेशकों की बात करें तो लखनऊ मुख्यालय में पुनीत मिश्रा 2015 से तैनात हैं। नीता अहरिवाल बरेली मंडल में छह साल से उपनिदेशक पद पर तैनात हैं। अनु सिंह निदेशालय में आठ साल से हैं। आशुतोष भी निदेशालय में आठ साल से तैनात हैं। राजेश चंद्र मुरादाबाद में छह साल से तैनात हैं।
30 जून को जारी चार उपनिदेशकों के स्थानांतरण आदेश में दो उपनिदेशक ऐसे हैं, जिन्हें दो साल में दो बार स्थानान्तरित कर दिया गया। उपनिदेशक बीके. सिंह को चार जनवरी 22 को वाराणासी मण्डल में तैनात किया गया। आचार संहिता के कारण बाध्य प्रतीक्षारत रहते हुए 10 माह बाद नवम्बर 22 में सहारनपुर में तैनाती दी गई। अभी 30 जून 23 को कुल चार उपनिदेशक के स्थानांतरण आदेश में बीके सिंह को भी मात्र आठ माह के बाद ही आजमगढ़ मण्डल स्थानांतरित कर दिया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि वाराणासी, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण मण्डल में उप निदेशक के पद आज भी रिक्त हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति 12 जिला परविक्षा अधिकारियों के तबादलों में भी देखने को मिल रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां