यूपी के इन छह जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के छह असेवित जनपदों – बागपत, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, महोबा एवं हमीरपुर में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने जा रही है। इस संबंध में योगी कैबिनेट ने बुधवार को निविदा दस्तावेज अनुमोदित कर दिया। योगी मंत्रिमंडल ने भारत सरकार की वायबिलिटी गैप फण्डिंग (वीजीएफ) योजना की सब-स्कीम-2 के […]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के छह असेवित जनपदों – बागपत, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, महोबा एवं हमीरपुर में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने जा रही है। इस संबंध में योगी कैबिनेट ने बुधवार को निविदा दस्तावेज अनुमोदित कर दिया।

योगी मंत्रिमंडल ने भारत सरकार की वायबिलिटी गैप फण्डिंग (वीजीएफ) योजना की सब-स्कीम-2 के अन्तर्गत प्रदेश के 06 असेवित जनपदों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में प्राईवेट पार्टनर के चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित ‘कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज’ द्वारा अनुमोदित बिडिंग दस्तावेजों (आरएफपी एवं ड्रॉफ्ट कन्सेशन एग्रीमेंट) को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

गौरतलब है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता उन जनपदों में मेडिकल कॉलेज को खोले जाने की है, जहां शासकीय अथवा निजी क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं है। प्रदेश के ऐसे 16 असेवित जनपदों-बागपत, बलिया, भदोही, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, रामपुर, सम्भल, सन्तकबीरनगर, शामली एवं श्रावस्ती में पीपीपी (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप) मोड के अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में 17 सितम्बर, 2021 के शासनादेश द्वारा पॉलिसी निर्गत की गयी है।

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर ये भी पढ़ें  रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 92 के पार, मिडिल-ईस्ट में तनाव का बढ़ा असर

राज्य सरकार का मानना है कि उक्त 06 असेवित जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद के निवासियों को उत्कृष्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारु रूप से मिल सकेंगी। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज से सम्बन्धित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संवर्ग रोजगार का सृजन होगा।

इजरायल का बड़ा दावा: एफ-35आई अदीर ने ईरानी जेट को मार गिराया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा ये भी पढ़ें  इजरायल का बड़ा दावा: एफ-35आई अदीर ने ईरानी जेट को मार गिराया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

मथुरा में आधुनिक इण्टीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स की स्थापना का निर्णय
योगी कैबिनेट ने जनपद मथुरा में वर्ष 2009 से बन्द छाता की पुरानी चीनी मिल के स्थान पर आधुनिक इण्टीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स की स्थापना का निर्णय लिया है। आधुनिक इण्टीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स के अन्तर्गत 03 हजार टन प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता की नई चीनी मिल स्थापित की जाएगी, जिसे 4,900 टन प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता तक विस्तारित किया जा सकेगा।

छाता में इण्टीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स स्थापित करते हुए रिफाइण्ड शुगर उत्पादन के साथ केन जूस, सी-हैवी व बी-हैवी से 60 हजार लीटर प्रतिदिन एथनॉल उत्पादन क्षमता की आसवनी तथा लॉजिस्टिक पार्क (वेयर हाउसिंग) की स्थापना भी की जाएगी। सरकार का मानना है कि इण्टीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स की स्थापना एवं छाता चीनी मिल की पेराई क्षमता के विस्तार से मिल परिसर के निकटवर्ती 20 किलोमीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र के लगभग 50 हजार गन्ना किसान लाभान्वित होंगे।

संस्कृत विद्यालयों के जीर्णाेद्धार हेतु गाइड लाइन्स का प्रस्ताव स्वीकृत
मंत्रिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के जीर्णाेद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण एवं सुविधाओं हेतु सहयोगी अनुदान के सम्बन्ध में संशोधित गाइड लाइन्स निर्धारित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आगरा एवं मथुरा में पीपीपी मोड पर हेलीपोर्ट को विकसित करने का प्रस्ताव अनुमोदित
योगी कैबिनेट ने जनपद आगरा एवं मथुरा स्थित हेलीपोर्ट को सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड पर विकसित व संचालित कराये जाने हेतु मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड को धनराशि 25,00,005 रुपये प्रतिवर्ष (अनुबन्ध के अनुसार वृद्धि के साथ) की दर पर लीज पर दिये जाने के साथ ही लेटर ऑफ अवॉर्ड एवं चयनित फर्म तथा पर्यटन विभाग के मध्य अनुबन्ध किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

ज्ञातव्य है कि पर्यटन के क्षेत्र में हेलीपोर्ट के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण में आगरा एवं मथुरा में हेलीपोर्ट के संचालन की पहल की जा रही है। अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का संचालन प्राथमिकता के अनुरूप किया जाएगा। इस सुविधा से घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं