आर्ट प्रदर्शनी से कलाकारों को मिलता है आगे बढ़ने का मौका, हेमा मालिनी ने की प्रदर्शनी की प्रशंसा
मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शनिवार शाम समापन हो गया। अतिथियों द्वारा कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। इससे पूर्व सांसद हेमा एवं पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। सांसद हेमामालिनी ने आयोजकों को प्रदर्शनी की सफलता […]
मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शनिवार शाम समापन हो गया। अतिथियों द्वारा कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। इससे पूर्व सांसद हेमा एवं पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। सांसद हेमामालिनी ने आयोजकों को प्रदर्शनी की सफलता के लिए बधाई दी।
समारोह समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर यशवंत सिंह राठौर एवं व्हाइट फ्रेम थ्रियेटर के डायरेक्टर मनोज राठौर एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कलाकारों को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। एक अच्छा मंच मिलने से कलाकारों का उत्साहवर्धन भी होता है और वह आगे बढ़ते हैं। इसमें 36 कलाकारों ने 65 पेंटिंग लगाई थी।
आर्ट हाउस में इन कलाकारों की लगी पेंटिंग
आर्ट हाउस में प्रदर्शनी में राष्ट्रीय कलाकार उमा शर्मा, खुशबू सोनी, अनिल सोनी, भारती परमार, देवकी किशोरी के अलावा आरूनी, अराध्या, प्राची, रूपाल, शिंगिनी, मिनी, प्रिया स्वनिल, अनिकेत, शिखा, जयति उप्पल, तनिमा, ईशिता,सानवी, अनिल, प्रियाल, प्रिया, तनु, शालू, श्रेष्ठ, कोषदा, नीतू, विष्णु, मृदानी, नंदिनी, यशिका, रिशिमा, रूपा, नरून, तान्या, हर्षित आदि कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पेंटिंग के माध्यम से किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां