मथुरा दौरे पर मुख्यमंत्री, ब्रज तीर्थ स्थलों के विकास की करेंगे समीक्षा

On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 जून को अपने नए कार्यालय का उद्घाटन करने मथुरा आ रहे है। वह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए परिषद के नए कार्यालय में मुख्यमंत्री का भी ऑफिस बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों संग बैठक कर मथुरा में […]

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 जून को अपने नए कार्यालय का उद्घाटन करने मथुरा आ रहे है। वह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए परिषद के नए कार्यालय में मुख्यमंत्री का भी ऑफिस बनाया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों संग बैठक कर मथुरा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। वहीं मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन- पूजन भी करेंगे। उत्तर प्रदेश में 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेते ही सबसे पहले ब्रज के विकास और यहां के तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की घोषणा की थी और फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन होने के बाद इसका अस्थायी कार्यालय मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय के एक हिस्से में बनाया गया। 2022 में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय के लिए जमीन की तलाश कर जवाहर बाग के समीप सिविल लाइन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय बनाया गया। 1500 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस तीन मंजिला भवन में मीटिंग हॉल के अलावा अंडर ग्राउंड पाकिर्ंग भी बनाई गई है। इस भवन को बनाने में 8 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत आई है।

परिषद के कार्यालय को ब्रज के धार्मिक स्वरूप के अनुरूप बनाया गया है। पूरे भवन को लाल पत्थर से बनाया गया है। इस भवन की तीसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री योगी का कार्यालय, उपाध्यक्ष का कार्यालय और सभागार बनाया गया है। डिप्टी सीईओ और अन्य कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था प्रथम तल पर है। वहीं परिषद के भूतल पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी सबसे पहले शाम 4:30 बजे सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब शाम 6 बजे सिविल लाइन स्थित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। फिर उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी सायं 7:40 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। वहां दर्शन- पूजन के बाद लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। जन्मभूमि से वेटेनरी गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगे। वहीं विभिन्न परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए भी सीएम योगी जा सकते हैं।

वहीं दूसरे दिन सीएम योगी सुबह करीब 8 बजे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन- पूजन करेंगे और उसके उपरांत संतजनों के साथ जलपान ग्रहण करेंगे। वहां से राजकीय वाहन से नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी के मद्देनजर आज जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं को परखा और दुरूस्त कराने के निर्देश दिए है। सीएम योगी का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां से अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना