योगी ने मथुरा के लिए 208 करोड़ की योजना की शुरू, बोले- ब्रजभूमि में जल्द होंगे द्वापर के दर्शन

On

मथुरा – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां 208 करोड़ से अधिक धनराशि की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास करते हुये कहा कि जब ये परियोजनायें धरातल में उतरेंगी तो ब्रज के तीर्थस्थलों में द्वापर के दर्शन होंगे। सेठ बी एन पोद्दार इण्टर कालेज मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित […]

मथुरा – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां 208 करोड़ से अधिक धनराशि की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास करते हुये कहा कि जब ये परियोजनायें धरातल में उतरेंगी तो ब्रज के तीर्थस्थलों में द्वापर के दर्शन होंगे।

सेठ बी एन पोद्दार इण्टर कालेज मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 208 करोड़ 37 लाख की 80 परियोजनाओं के पूरे होने पर गोकुल, वृन्दावन, नन्दगाव, गोवर्धन ,बरसाना,बल्देव आदि उस पुराने वैभव को प्राप्त करेंगे जिससे आकर्षित होकर दुनिया भर के लोग ब्रजभूमि की ओर खिंचे चले आते हैं। यहां आने पर एक नई आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

योगी ने कहा “ यह यमुना मइया, राधारानी और बांकेबिहारी महराज का आशीर्वाद था कि जब यहां संतों के सहयोग और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नेतृत्वमें जन प्रतिनिधियों की भावना के अनुरूप वृन्दावन कुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन हुआ तो एक माह तक कोरोना का असर नही था और जैसे ही कुंभ समाप्त हुआ, कोरोना अपने विकराल रूप में आ गया। ऐसा इस भूमि के चमत्कार के कारण ही संभव हो सका।”

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती ये भी पढ़ें  अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इतनी अधिक प्रगति की है जिसकी कल्पना नही की जा सकती। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर महाशक्ति के रूप में गिने जाने वाले अमेरिका में जिस प्रकार से उनका स्वागत किया गया है तथा इस स्वागत में जिस प्रकार से जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। जिस प्रकार अमेरिकी सिनेट के सांसदों ने मोदी को सम्मान दिया वह प्रत्येक भारत वासी के लिए गर्व की बात है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत की पहचान है। इसके पहले योग दिवस पर दुनिया की कोई शख्सियत ऐसी नही थी जो योग से न जुड़ा हो। यह भारत की ऋषि परंपरा को सम्मान है। यही नही दुनिया में भारत को आर्थिक महाशक्ति के रूप मेंस्थापित करने का कार्य भी प्रधानमंत्री कर रहे हैं। मोदी को जी20 की अध्यक्षता भी देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सुखद अनुभव है।

कुवैत में ईरान ने की ड्रोन की बौछार, एयरपोर्ट का फ्यूल डिपो आग की लपटों में घिरा ये भी पढ़ें  कुवैत में ईरान ने की ड्रोन की बौछार, एयरपोर्ट का फ्यूल डिपो आग की लपटों में घिरा

योगी ने कहा कि पिछले नौ साल में भारत ने जितनी तरक्की की है, कई मायनों उतनी तरक्की आजादी के बाद अब तक नही हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही मथुरा- वृंदावनके लिए हेलीकॉप्टर की सेवा प्रारंभ करने जा रहे है जिससे आगरा, दिल्ली, नोएडा,ग्रेटर नोएडा से लोग यहां आ सके और यहां से जुड़ सकें। तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से 2014 तक देश के अंदर मात्र 74 एयरपोर्ट बने थे। 2014 से 2023 तक अब 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में 1947 से लेकर 2017 तक मात्र 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे जबकि 2017 से 2023 तक उत्तर प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज बन चुके है और जल्द ही हम वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। 1947 से लेकर के 2014 तक मात्र छह एम्स बने थे और 2014 से लेकर 2023 तक 22 एम्स का निर्माण देश के अंदर हो चुका है। हर क्षेत्र में देश ने प्रगति की है, एक नई उड़ानभरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब कल्याण कार्यक्रम के साथ, भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आज भारत और पाकिस्तान की स्थिति में जबर्दस्त अन्तर दिखाई देता है।दुनिया के अंदर जो कहीं नही हुआ, वो भारत ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में करके दिखाया है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान दुनिया असमंजस की स्थिति में थी लेकिन मोदी नई- नई योजनाओं को बना रहे थे। कहीं वैक्सीन का निर्माण तो कहीं पर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को बनाने पर काम चल रहा था। गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गईं ओर मजदूरों को भरण-पोषण भत्ता देना जैसे कार्य हुए। गरीबों को राशन की सुविधा , उज्जवला योजना के लाभार्थियों को उसकालखंड में फ्री में रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराना, जनधन खाताधारक हर माताके खाते में सीधे पैसा डालना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए।

उन्होने कहा कि यह भारत में ही संभव है कि कोरोना कालखंड में लगातार सवा तीन वर्ष से अपने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है जबकि पाकिस्तानकी दरिद्रता पर दुनिया आज हंसती है। वहां आज एक वक्त की रोटी के लिए छीना झपटी हो रही है। योगी ने आज उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद कार्यालय के नवीन भवन का भी लोकार्पण किया।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना