मेरठ में बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
मेरठ। मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बिजली कटौती को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मेरठ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर […]
मेरठ। मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बिजली कटौती को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
मेरठ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सरकार से मांग की प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है उन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां