मेरठ में सेक्स टेप कांड का आरोपित अधिवक्ता गिरफ्तार, दो भाजपा नेताओं पर लटकी तलवार
मेरठ। मेरठ में सेक्स टेप कांड का आरोपित अधिवक्ता बुधवार को पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में आरोपित दो भाजपा नेताओं पर भी तलवार लटक गई है। मेरठ के चर्चित […]
मेरठ। मेरठ में सेक्स टेप कांड का आरोपित अधिवक्ता बुधवार को पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में आरोपित दो भाजपा नेताओं पर भी तलवार लटक गई है।
मेरठ के चर्चित सेक्स टेप कांड में आरोपित वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता की मेरठ बार एसोसिएशन की सदस्यता समाप्त कर दी गई। पुलिस अधिवक्ता की तलाश में जुटी थी और वह फरार चल रहा था। बुधवार को दौराला पुलिस ने सकौती रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने अधिवक्ता के घर पर छापेमारी करके लड़कियों की शॉर्ट ड्रेस बरामद की थी। उसका पासपोर्ट भी पुलिस ने जब्त कर लिया था। पुलिस को अधिवक्ता की आखिरी लोकेशन हरिद्वार मिली थी। उसके बाद से ही उसके दोनों मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आरोपित अधिवक्ता को कोर्ट में पेश किया। वकीलों के हमले के डर से सुरक्षा घेरा बनाया गया। कोर्ट ने अधिवक्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानारेस्ट रूम में अधिवक्ता करता था अय्याशी
अधिवक्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता ने किशोरी को अपने खिलाफ बयान नहीं देने के लिए 50 लाख रुपये तक का ऑफर दिया था। पुलिस ने अधिवक्ता के घर पर छापा मारा तो वहां अय्याशी के नए तरीकों का पता चला। घर में बने कैंप ऑफिस के रेस्ट रूम में लड़कियों की शॉर्ट ड्रेस बरामद हुई। शॉर्ट ड्रेस लड़कियों को पहना कर अधिवक्ता यौन शोषण करता था। सीओ दौराला अभिषेक पटेल के अनुसार, ऑफिस से पुलिस को लैपटॉप, कंप्यूटर का सीपीयू और पासपोर्ट मिला। लैपटॉप और कंप्यूटर सीपीयू की जांच की जा रही है।
भाजपा नेताओं के खिलाफ सुबूत जुटा रही पुलिस
इस कांड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो वरिष्ठ नेता फंसे हुए हैं। दर्जा राज्य मंत्री संजीव जैन सिक्का और भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के खिलाफ भी किशोरी ने बयान दिए हैं। दोनों नेता खुद को निर्दोष बता रहे हैं और राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाए जाने की बात कह रहे हैं। अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आरोपित रमेश चंद गुप्ता का भांजा है। अब पुलिस दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच कर रही है। एसपी सिटी पीयूष कुमार के अनुसार, मामले में तीन आरोपितों में से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों के मामले में जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां