बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 17 जुलाई से, युवा दल का विवि में प्रदर्शन
मेरठ। युवा दल ने सीसीएसयू में विशाल रैली प्रदर्शन किया। मुख्य गेट से नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कुलपति को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि एडेड कॉलेजों में दाखिले का दबाव बढ़ रहा है मगर विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों की बढ़ोतरी नहीं कर रहा है। एडेड कालेजो में […]
मेरठ। युवा दल ने सीसीएसयू में विशाल रैली प्रदर्शन किया। मुख्य गेट से नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कुलपति को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि एडेड कॉलेजों में दाखिले का दबाव बढ़ रहा है मगर विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों की बढ़ोतरी नहीं कर रहा है। एडेड कालेजो में सीटें तत्काल बढ़ाई जाए।
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सांयकालीन कक्षाएं बंद कर दी गई हैं, जिसकी वजह से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो रहा है। सांयकालीन क्लास शुरू होनी चाहिए। शिक्षा माफियाओं को चिन्हित करके कार्रवाई की जाए।
मेरठ के सीसीएसयू में बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बीएड की परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी और 31 जुलाई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि बीएड की परीक्षा का कार्यक्रम तय कर लिया है। शाम तक अधिकृत घोषणा की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां