मेरठ में असामाजिक तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस ने रखवाई दूसरी प्रतिमा
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना के बाद थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही ग्रामीणों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। […]
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना के बाद थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही ग्रामीणों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करा दी।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव रार्धना में देर रात असामाजिक तत्वों ने यह घटना की। पता चलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। वहीं, घटना का पता चलने पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। पवन गुर्जर ने कहा कि ऐसी घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें मेरठ: करोड़पति ठग गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी आरटीजीएस के खेल में चार गिरफ्तार, 80 लाख के जेवर बरामदउन्होंने कहा कि वह शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं करना चाहते हैं, लेकिन कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान गोपाल प्रधान, विशाल इटायरा, सूरज जाटव, अमित वाल्मीकि सहित ग्रामीण घटनास्थल पर उपस्थित रहे। पुलिस ने डॉ. आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा को विधिपूर्वक स्थापित कराया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां