25 जून को काला अध्याय दिन के रूप में मनाएगी भाजपा, मेरठ में होगी बड़ी रैली
मेरठ। भाजपा 25 जून को काला अध्याय दिन के रूप में मनाएगी। 25 जून इमरजेंसी के काले अध्याय को याद दिलाते हुए भाजपा हल्ला बोलेगी। मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी 25 जून को मेरठ में बड़ी जनसंपर्क रैली करने जा रही है। रैली में भाजपा नेता स्मृति ईरानी और यूपी के डिप्टी सीएम […]
मेरठ। भाजपा 25 जून को काला अध्याय दिन के रूप में मनाएगी। 25 जून इमरजेंसी के काले अध्याय को याद दिलाते हुए भाजपा हल्ला बोलेगी। मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी 25 जून को मेरठ में बड़ी जनसंपर्क रैली करने जा रही है। रैली में भाजपा नेता स्मृति ईरानी और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनता को संबोधित करेंगे।
बता दें कि 25 जून वही तारीख है जब 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपात काल लागू किया था। भाजपा के दोनों नेता इस दिन जनता को इमरजेंसी के दौरान ज़ुल्मो की कहानी बयां करेंगे।
मेरठ में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भामाशाह पार्क विक्टोरिया पार्क में रैली करेंगे। 25 जून 2023 को इस रैली का आयोजन किया जाएगा। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महाजनसंपर्क अभियान के तहत मेरठ.हापुड़ संसदीय क्षेत्र के लिए यह रैली होगी। प्रमुख बात यह कि इसी दिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर दिया था। यह 21 दिनों तक रहा। उस समय के विपक्ष के नेताओं को यातना सहनी पड़ी थी। इसको लेकर भाजपा हमेशा काला दिन कहती रही है। रैली की जानकारी मेरठ, हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दी।
ये भी पढ़ें मेरठ: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरनासांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हर संसदीय क्षेत्र में एक रैली होना तय है। मेरठ में यह 25जून को है। इत्तेफक से 25 जून 1975 को देश में आपातकाल भी लागू हुआ था। 200 बसों के जरिए 10हजार लोगों की भीड़ को रैली में जुटाने का लक्ष्य है। स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम जनता को संबोधित करेंगे और सरकार के नौ साल के कामों के बारे में बताएंगे। कहा कि एक महीने तक चलने वाला यह अभियान जनता के बीच पहुंचने का है। घर.घर संवाद भी होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां