याकूब कुरैशी के दोनों बेटों पर लगा गुंडाएक्ट, डीएम को भेजी जिला बदर की रिपोर्ट
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की मुसीबत अभी कम होने वाली नहीं है। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जमानत पर चल रहे याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। इसके साथ ही जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम […]
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की मुसीबत अभी कम होने वाली नहीं है। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जमानत पर चल रहे याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।
इसके साथ ही जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से डीएम को भेज दी है। दोनों पर जिला बदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अभी हाजी याकूब की जमानत नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर31 मार्च 2022 पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में हाजी याकूबए बेटे फिरोज और इमरान समेत पंद्रह से अधिक लोगों के खिलाफ खरखौद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद हाजी याकूब परिवार समेत फरार हो गए।
पुलिस ने पुराने मुकदमों का इतिहास निकालते हुए हाजी याकूब, फिरोज और इमरान के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। याकूब तो इस मामले में जेल में बंद है। इमरान और फिरोज जमानत पर बाहर आ गए हैं। पुलिस ने इनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली है। पुलिस ने इनकी कारों को भी जब्त कर लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां