सीसीएसयू के छात्रों ने टमाटर की बढ़ती कीमतों का लोहिया नगर सब्जी मंडी में किया विरोध
मेरठ। मेरठ ही नहीं इस समय पूरेे देश में सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सब्जियों के आसमान छूते दामों ने गरीब, मजदूर परिवारों का जीवन नरक कर दिया है। सब्जियों के बढ़ते दामों के विरोध में आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्र लोहिया नगर […]
मेरठ। मेरठ ही नहीं इस समय पूरेे देश में सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सब्जियों के आसमान छूते दामों ने गरीब, मजदूर परिवारों का जीवन नरक कर दिया है। सब्जियों के बढ़ते दामों के विरोध में आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्र लोहिया नगर स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। जहां पर छात्रों ने टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और हरी सब्जियां आदि बेचकर विरोध जताया।
इस दौरान छात्रों ने आवाज लगाकर टमाटर बेचे और ग्राहकों को सब्जी खरीदने के लिए बुलाया। सब्जियों के महंगे होते दामों का विरोध करने सब्जी मंडी पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना का कहना है कि अभी कांवड़ यात्रा में जगह-जगह पर सेवा शिविर लगेंगे। जिसमे बड़े स्तर पर सब्जियों की आवश्यकता रहेगी। उधर महंगी होती सब्जी का प्रभाव विवि के आसपास बड़ी संख्या मे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर भी पड़ रहा है। जो किराए पर कमरा लेकर तैयारी करते हैं। छात्रों ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लगने वाले सेवा शिविर को ध्यान में रखते हुए सब्जियों के दामों पर लगाम लगाए जाने की मांग रखी है।
उन्होंने कहा कि सरकार को सब्जियों के दामों पर कंट्रेाल करने के लिए कारगर नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक सरकार ने टमाटर के दाम कंट्रोल किए हैं। उसी तरह से यूपी सरकार और केंद्र सरकार को टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दामों पर कंट्रोल करना चाहिए। छात्रों का कहना था कि घर से बाहर आकर मेरठ में कमरा किराए पर लेकर जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आजकल दो समय का भोजन करना मुश्किल हो गया है। कुछ छात्रों ने एक ही समय भोजन करना शुरू कर दिया है। अगर यहीं हालत रहे तो सब्जियों के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां