मेरठ में क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार में कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची क्रिकेटर और उनके बेटे की जान
मेरठ। मेरठ में कमिश्नरी आवास के नजदीक एक कार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार बाल-बाल बचे। बताया गया कि पांडव नगर की ओर से वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। अंरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर […]
मेरठ। मेरठ में कमिश्नरी आवास के नजदीक एक कार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार बाल-बाल बचे। बताया गया कि पांडव नगर की ओर से वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
अंरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां