मेरठ में रजबहा में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस ने जेसीबी से निकलवाया शव
मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के करनावल रजबहे में शुक्रवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर घंटों बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को जेसीबी की मदद से निकालकर मानवता को शर्मसार किया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन ने शव को जेसीबी से […]
मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के करनावल रजबहे में शुक्रवार को एक युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर घंटों बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को जेसीबी की मदद से निकालकर मानवता को शर्मसार किया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन ने शव को जेसीबी से निकलता देख पुलिस का विरोध कर दिया। बाद में चेयरमैन ने दो युवकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करनावल रजबहे पर शुक्रवार को एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखा। इसके बाद आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद सरूरपुर पुलिस पहुंची। हल्का दरोगा ने मानवता को शर्मसार करते हुए शव को जेसीबी से निकलवाने का प्रयास किया। इसी बीच करनावल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शव को जेसीबी से निकलता देख पुलिस का विरोध कर दिया। इस दौरान चेयरमैन की हल्का दरोगा से तीखी-नोकझोंक भी हुई। बाद में विरोध बढ़ता देख पुलिस ने जेसीबी को वापस भेज दिया।
चेयरमैन ने कस्बे से दो युवकों को मौके पर बुलाकर शव को रजबहे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना शिवप्रताप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों के द्वारा शव को जेसीबी से निकलवाने की जानकारी मिली है। हल्का दरोगा का कृत्य बेहद निराशाजनक है। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां