मेरठ में मरी बकरी धार्मिक स्थल के प्रांगण में दबाई, लोगों में आक्रोश
मेरठ। जिले के करनावल कस्बे में माहौल खराब करने को लेकर असामाजिक तत्वों ने मरी बकरी को धार्मिक स्थल के प्रांगण में दबा दी। सोमवार सुबह धार्मिक स्थल की सफाई करने के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने मिट्टी उखड़ी देख कर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की जानकारी चेयरमैन को दी। सूचना पर मौके […]
मेरठ। जिले के करनावल कस्बे में माहौल खराब करने को लेकर असामाजिक तत्वों ने मरी बकरी को धार्मिक स्थल के प्रांगण में दबा दी। सोमवार सुबह धार्मिक स्थल की सफाई करने के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने मिट्टी उखड़ी देख कर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की जानकारी चेयरमैन को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिट्टी की दोबारा से फावड़े से खोदा। जहां पर बकरी दबी मिली। कर्मचारियों ने मरी बकरी को बाहर निकाल कर दूसरे जगह पर ले जाकर दबाया। पुलिस कस्बे में माहौल खराब करने वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
सोमवार की सुबह नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी महबूब अली कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित मंदिर पर सफाई करने के लिए पहुंचे थे। तो वहां पर चारदीवारी के अन्दर एक कोने पर मिट्टी उखाड़ कर कुछ दबाने का एहसास हुआ। जिसकी जानकारी कर्मचारी ने चेयरमैन लोकेन्द्र सिंह को दी। चेयरमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया। गड्ढे के अन्दर से मरी बकरी दिखाई दी। जिसे पुलिस ने निकलवा कर दूसरे स्थान पर ले जाकर दबवा दिया।
ये भी पढ़ें मेरठ में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने घेरा कलेक्ट्रेट, दलित महिला की मौत के मामले में न्याय की मांगप्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक स्थल के अन्दर बकरी के शव को दबाने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिनकी तलाश के लिए रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां