हथियार सप्लायर को तलाश रही दिल्ली पुलिस का मेरठ में डेरा
मेरठ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सलमान गैंग के जिस सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को पकड़ा था उसे मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे। हथियार सप्लायर का नाम अन्नू बताया जा रहा है। हालांकि वह मेरठ में कहां का रहने वाला है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन शुक्रवार […]
मेरठ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सलमान गैंग के जिस सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को पकड़ा था उसे मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे। हथियार सप्लायर का नाम अन्नू बताया जा रहा है। हालांकि वह मेरठ में कहां का रहने वाला है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम मेरठ में डेरा डाले रही।
दरअसल, मुठभेड़ में पकड़े गए सुपारी किलर से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें पता चला है कि अन्नू बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता है। उसके संपर्क में कई बड़े गिरोह हैं।
ये भी पढ़ें मेरठ: शादी के एक महीने बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामाबृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई अनिल ढाका और हेड कांस्टेबल अर्जुन की टीम ने दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान मेरठ के सलमान गैंग के सुपारी किलर कामिल उर्फ नाहिद को गिरफ्तार किया था, उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें मेरठ में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने घेरा कलेक्ट्रेट, दलित महिला की मौत के मामले में न्याय की मांगपिछले माह 14 जून को दिल्ली पुलिस ने चार हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया था। वे मेरठ के रहने वाले थे। सप्लायर के पास से 11 देशी कट्टे और 15 कारतूस बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया था कि आरोपी मेरठ से हथियार लेकर आसपास के जिलों और प्रदेशों में सप्लाई करते थे।
इसके अलावा निकाय चुनाव से पहले मेडिकल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी भी पकड़ी थी। जिस आरोपी को पकड़ा गया था वह भी दिल्ली के गैंग को हथियार बेचता था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां