मेरठ में बारिश के चलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम स्थगित
मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचते लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम पहले शामली जाते जहां उन्हें जे वैश्य इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करनी थी। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजकर 40 […]
मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचते लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम पहले शामली जाते जहां उन्हें जे वैश्य इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करनी थी। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर मेरठ पहुंचना था। मेरठ में कुछ देर सर्किट हाउस में रुककर वे विक्टोरिया पार्क में तीन बजकर 45 मिनट पर वे जनसभा को संबोधित करते।
फिलहाल मेरठ में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। ऐसे में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम एन वक्त पर स्थगित कर दिया गया है। वहीं कार्यक्रम की सभी तैयारियां धरी रह गई हैं।
डिप्टी सीएम के आज जनसभा को संबोधन के बाद निर्माणाधीन व विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित था। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल नए कार्यक्रम की प्रतीक्षा की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां