मेरठ में खाई में ट्रक पलटने से चालक की मौके पर मौत
मेरठ। सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपासरी के पास सोमवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद सीओ सरधना को जानकारी दी गई। जिसके बाद […]
मेरठ। सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपासरी के पास सोमवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद सीओ सरधना को जानकारी दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, विपिन पुत्र नवीन निवासी शिवपुरम मेरठ रविवार देर रात ट्रक में सिल्वर की एंगल भरकर करनाल जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी के पास पहुंचा तो मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरी तरफ जा पलटा। ट्रक के नीचे दबने से चालक विपिन की मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद देर रात में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के लिए फोन किया गया। लेकिन कंट्रोल रूम की तरफ से फोन नहीं उठा। जिसके बाद ग्रामीणों ने सीओ शिव प्रताप सिंह को सड़क हादसे की जानकारी दी। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां