पुलिस और निगम की आठ टीमों ने 26 घंटे बाद बरामद किया कमिश्नर का कुत्ता
मेरठ। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का पालतू कुत्ता उनके आवास से रविवार शाम छह बजे गायब हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम में खलबली मच गई। पुलिस और निगम की आठ टीमें बनाकर घर-घर जाकर कुत्ते की तलाश शुरू कराई। करीब 26 घंटे बाद सोमवार शाम 8 बजे कुत्ता पांडवनगर क्षेत्र से […]
मेरठ। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का पालतू कुत्ता उनके आवास से रविवार शाम छह बजे गायब हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम में खलबली मच गई। पुलिस और निगम की आठ टीमें बनाकर घर-घर जाकर कुत्ते की तलाश शुरू कराई। करीब 26 घंटे बाद सोमवार शाम 8 बजे कुत्ता पांडवनगर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि कमिश्नर आवास का गेट खुला था। जिसके चलते कुत्ता खुद ही चला गया था।
रविवार को कुत्ता गायब होने पर करीब दो घंटे तक कमिश्नर आवास में तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी इधर-उधर तलाशते रहे। काफी प्रयास के बावजूद वह नहीं मिला तो स्टाफ ने कमिश्नर को जानकारी दी। रात में करीब 12 बजे नगर निगम से पशु कल्याण अधिकारी डॉ, हरपाल सिंह अपनी टीम को लेकर कमिश्नर आवास पर पहुंच गए। दो साल के इको का फोटो ले लिया और स्टाफ से जानकारी लेकर तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकातरविवार रात तीन बजे तक सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर निगम टीम को लेकर कमिश्नर आवास के आसपास की कॉलोनियों में इको की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। उसके बाद सोमवार सुबह 8 बजे से फिर टीम ने इको की तलाश में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। रात में कुत्ते के बरामद होने पर प्रशासन और निगम को राहत मिली। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि कुत्ता खुद गया था और खुद लौट आया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां