मेरठ। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ द्वारा आगामी महीनों में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन कार्यालय) शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्राम्य क्षेत्रों में युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर प्रदान करना है।
ब्लॉकवार रोजगार मेले की तिथियां और स्थान:
📍 ब्लॉक | 📅 तिथि | 🕘 समय |
रजपुरा | 24 सितम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
खरखौदा | 29 सितम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
माछरा | 07 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
सरूरपुर खुर्द | 10 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
सरधना | 14 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
दौराला | 18 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
रोहटा | 25 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
जानी | 31 अक्टूबर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
मवाना | 04 नवम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
परीक्षितगढ़ | 07 नवम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
हस्तिनापुर | 14 नवम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
मेरठ (ब्लॉक) | 17 नवम्बर 2025 | सुबह 10:00 से शाम 4:00 |
अवसर किसके लिए?
10वीं/12वीं/स्नातक/तकनीकी योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थी,नौकरी की तलाश कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के युवा,स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले।