जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन
मेरठ। आज जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15 मार्च 2023 को आयोजित हुई किसान बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। गत बैठक में प्राप्त शिकायतों का पूर्ण रूप से निस्तारण न होने पर लीड बैंक […]
मेरठ। आज जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15 मार्च 2023 को आयोजित हुई किसान बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। गत बैठक में प्राप्त शिकायतों का पूर्ण रूप से निस्तारण न होने पर लीड बैंक मैनेजर एनआई एवं अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये।
किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित हुये कृषकों द्वारा अपनी समस्यायें जिलाधिकारी महोदय के सम्मुख प्रस्तुत की गयी। गजेन्द्र सिंह द्वारा करनाल हाइवे निकट नाले को मिट्टी डालकर बन्द किये जाने बुबुकपुर माइनर पर दीवार खड़ी होने से टेल तक पानी न पहुंचने तथा विद्युत विभाग द्वारा कृषकों के नलकूपों पर कृषकों की असहमति के बावजूद मीटर लगाये जाने की समस्याओं से अवगत कराया गया।
अनुराग द्वारा दिनांक 20 जून 2023 को परतापुर में धरने के दौरान मवपुर व किनोनी चीनी मिल द्वारा 30 जून तक कृषकों का भुगतान कराये जाने के समझौते का कियान्वयन कराने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया। इनके द्वारा कृषको के नलकूपों के कनेक्शन न काटे जाने का अनुरोध किया गया तथा रोहटा में तालाबों पर अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया गया। राजकुमार बाफर, कुलदीप त्यागी, धीर सिंह, हर्षल आदि के द्वारा कृषकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसान दिवस में प्राप्त समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित विभागों द्वारा किया जाये। सभी समस्याओं को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराया जाये।
ये भी पढ़ें मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडरइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां