मेरठ में भूमाफिया की अवैध कालोनी होगी ध्वस्त, मेडा ने लिया संज्ञान
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के जोन डी में काटी गयी अवैध कालोनी मेरठ विकास प्राधिकरण ध्वस्त करेगा। इस कालोनी पर बाबा का बुलडोजर चलना तय है। इसको लेकर प्राधिकरण प्रशासन हरकत में आ गया है। प्राधिकरण के जोन डी गंगानगर से सटे अब्दुल्लापुर-भावनपुर संपर्क मार्ग पर भूमाफिया ने अवैध कालोनी काटी है। इस अवैध […]
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के जोन डी में काटी गयी अवैध कालोनी मेरठ विकास प्राधिकरण ध्वस्त करेगा। इस कालोनी पर बाबा का बुलडोजर चलना तय है। इसको लेकर प्राधिकरण प्रशासन हरकत में आ गया है। प्राधिकरण के जोन डी गंगानगर से सटे अब्दुल्लापुर-भावनपुर संपर्क मार्ग पर भूमाफिया ने अवैध कालोनी काटी है।
इस अवैध कालोनी में कुछ मकान बने हैं। कुछ मकानों के बनने का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद इस अवैध कालोनी में चिनाई का काम रूका हुआ है। इस वजह तमाम प्लाट में बारिश का पानी भर गया है। केवल प्लाट ही नहीं बल्कि रास्तों में भी पानी भर गया है।
अवैध कालाेनी काटने वाले भूमाफिया ने खेतों में प्लाटिंग कर दी है। खेतों में प्लाटिंग करने की वजह से वहां तमाम प्लाट पानी में डूबे हुए हैं। जो प्लाट काटे गए हैं उन तक पहुंचने के लिए जो रास्ता बनाया गया है वो भी कच्चा है। रही सही कसर पिछले दिनों हुई बारिश ने पूरी कर दी है। बारिश का पानी केवल प्लाटों में ही नहीं भरा है।
प्लाटों तक पहुंचने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए है। इस कालोनी की बद से बदत्तर हो गयी हालत से अनुमान लगाया जा सकता है कि अवैध कलोनी काटने वाले भूमाफिया ने किस प्रकार की कारगुजारी प्लाट बेचने के नाम पर अंजाम दी है। प्राधिकरण के जोन डी में अवैध कालोनी की बाढ आयी हुई है। एमडीए वीसी ने इसको संज्ञान में लिया है। जल्द ही इन कालोनियों को ध्वस्त किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां