मेरठ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी
मेरठ। मुंडाली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में भिंडी के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। मेरठ के मुडाली में भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों […]
मेरठ। मुंडाली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में भिंडी के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया।
मेरठ के मुडाली में भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार मुंडाली थाना अंतर्गत ग्राम अजराड़ा के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव किसान सुखबीर के भिंडी के खेत में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से गोदकर हत्या करने के निशान मिले हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शव मुस्लिम युवक का लग रहा है। पहचान नहीं होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां