मेरठ में मनचले के खौफ में बेटी ने छोडा स्कूल जाना, जबरन भेजता था गिफ्ट
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा ने दबंग मनचले के खौफ से स्कूल जाना छोड़ दिया है। दहशत के कारण वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही है। वहीं एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की […]
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा ने दबंग मनचले के खौफ से स्कूल जाना छोड़ दिया है। दहशत के कारण वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही है। वहीं एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को क्षेत्र का एक दबंग व्यक्ति काफी परेशान कर रहा है। वह जबरन रास्ते में रोकता है। दोस्ती और संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
कई बार उसने जबरन उपहार भी दिए। सोमवार सुबह भी उसने एक साथी के साथ घर पर पहुंचकर बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश की। डर में यह छात्रा स्कूल तक नहीं जा रही है। किशोरी कथावाचन करती है।
आरोपी और उसके साथी काफी समय से परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्होंने पिता को भी धमकी दी है। परिवार ने एसएसपी से मांग की कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेडिकल पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां