मेरठ में ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, लोगों के सामने हुआ हादसा
मेरठ। एक युवती ने दर्दनाक कदम उठा लिया। युवती ने दिल्ली.अंबाला एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। वहींए ट्रेन नजदीक होने के चलते किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। मेरठ में दौराला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक युवती ने दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने मामले […]
मेरठ। एक युवती ने दर्दनाक कदम उठा लिया। युवती ने दिल्ली.अंबाला एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। वहींए ट्रेन नजदीक होने के चलते किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।
मेरठ में दौराला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक युवती ने दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामला जीआरपी से जुड़ा होने के चलते दौराला पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सोमवार को लगभग चार बजे गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन दौराला स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान पहले से ही वहां घूम रही एक युवती अचानक ट्रेन के सामने आकर खड़ी हो गई। वहां, मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लेकिन, ट्रेन के नजदीक आ जाने के चलते युवती को बचाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सके। जिस कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें मेरठ: जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही 07 शिकायतों का हुआ निस्तारणइसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहींए युवती के ट्रेन के सामने आत्महत्या कर लेने की सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दौराला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जीआरपी से जुड़ा है। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रेन के सामने खड़े होने के चलते शव क्षत.विक्षत हो गया है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां