मेरठ में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों गंभीर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आज प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरठ के कंकरखेड़ा में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई […]
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आज प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में प्रेमी युगल ने आज गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक पावली खास का रहने वाला है। वहीं युवती बटजेवरा गांव की रहने वाली है। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। आज सुबह दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की पत्नी और बच्चे भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां