मेरठ में गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर लाखों का सामान लाद ले गए बदमाश
मेरठ। मेरठ में बदमाशों ने बुधवार को निर्माणाधीन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर धावा बोल दिया बदमाश हथियारों के बल पर क्रेन से सामान ट्रक में लाद कर फरार हो गए। मेरठ के खरखौदा में निर्माणाधीन दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के नरहाड़ा गांव में निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर बुधवार तड़के 15-20 […]
मेरठ। मेरठ में बदमाशों ने बुधवार को निर्माणाधीन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर धावा बोल दिया बदमाश हथियारों के बल पर क्रेन से सामान ट्रक में लाद कर फरार हो गए।
मेरठ के खरखौदा में निर्माणाधीन दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के नरहाड़ा गांव में निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर बुधवार तड़के 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने लेबर सुपरवाइजर व गार्ड की पिटाई कर मजदूरों को बंदूक की दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान क्रेन से ट्रक में लादकर फरार हो गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने खरखौदा थाने में तहरीर दी है।
एपीएस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर त्रिवेणी प्रसाद के अनुसार उनकी कंपनी दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे-5 का निर्माण कर रही है। खरखौदा क्षेत्र के गांव नरहाड़ा के पास हाईवे पर अंडरपास का कार्य चल रहा है। काम में इस्तेमाल का सामान नरहाड़ा में बनाए गए अस्थाई गोदाम में रखा है।
ये भी पढ़ें मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकाततड़के तीन बजे गाड़ियों में सवार 15-20 हथियारबंद बदमाश लोडर व ट्रक लेकर साइट पर पहुंचे। बदमाशों ने गार्ड व सुपरवाइजर को बंदूक की नोक पर ले लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। शोर होने पर सो रही लेबर के जागते ही उन्हें भी बंदूक की दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद समान लूट लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां