मेरठ में फर्नीचर मिस्त्री के सिर में स्टूल मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई घटना में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। आज मंगलवार को इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी दिशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इरशाद निवासी गली नंबर.23 लक्खीपुरा 1 जुलाई को अपनी वॉशिंग मशीन रिपेयर कराने […]
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई घटना में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। आज मंगलवार को इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी दिशान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक इरशाद निवासी गली नंबर.23 लक्खीपुरा 1 जुलाई को अपनी वॉशिंग मशीन रिपेयर कराने के लिए फतेउल्लापुर स्थित निशान की दुकान पर गया था। वाशिंग मशीन रिपेयर करने के दौरान इरशाद की दुकान मालिक जीशान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद जीशान ने अपने जीजा छोटू के साथ मिलकर पहले पिटाई की उसके बाद इरशाद के सर में स्टूल मार दी। जिस कारण इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर इरशाद का बेटा राशिद पहुंच गया और गंभीर रूप से घायल पिता इरशाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
पिता को भर्ती कराने के बाद राशिद ने आरोपी जीशान और उसके जीजा छोटू के खिलाफ जाकिर कॉलोनी चौकी पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर तो ले ली लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की।
वहीं आज मंगलवार को उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आनन-फानन में पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे राशिद से फिर एक बार तहरीर ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था जांच की जा रही है अगर पुलिस की लापरवाही नजर आती है तो जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां