सावन के पहले सोमवार शिवभक्तों ने शिव का किया अभिषेक
मेरठ। आज सावन के पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार के दिन की शुरुआत बारिश की बूंदाबांदी के बीच हुई। रिमझिम बारिश के बीच शिवभक्तों ने सोमवार को मंदिरों में पहुंचकर शिव की पूजा की। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से शिवभक्तों की लंबीं लाइनें लगी हुई थीं। पहले औघड़नाथ बाबा […]
मेरठ। आज सावन के पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार के दिन की शुरुआत बारिश की बूंदाबांदी के बीच हुई। रिमझिम बारिश के बीच शिवभक्तों ने सोमवार को मंदिरों में पहुंचकर शिव की पूजा की।
मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से शिवभक्तों की लंबीं लाइनें लगी हुई थीं। पहले औघड़नाथ बाबा का श्रंगार और आरती हुई। उसके बाद औघड़नाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। औघड़नाथ मंदिर के अलावा सदर स्थित विल्वेश्वर महादेव मंदिर और स्वयंभू शिवमंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भी लोग शिवलिंग पर जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं।
मंदिरों में सजावट
सावन के महीने में शिव मंदिरों में सुंदर सजावट की गई है। मंदिरों को विशेष रूप से दूधिया रोशनी से सजाया गया है। शाम 7 बजे के बाद मंदिरों की सजावट देखते ही बनती है। मंदिरों के प्रांगण को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया है।
गाजियाबाद दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया जलार्पण
गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लगी हुई है। सुबह 4 बजे भगवान दूधेश्वर नाथ का पहले श्रृंगार किया गया उसके बाद विशेष आरती आज सावन के पहले सोमवार को हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट शिवभक्तों के लिए खोल दिए गए। सुबह चार बजे से दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कविनगर स्थित स्वयंभू मंदिर में लोगों ने रूद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने शिव पर जलार्पण किया। बता दें कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरु हो जाती है। सावन के महीने में इन दिनों कांवड़ यात्रा जोरों पर है। पूरा हाइवे शिवमय हो गया है। चारों ओर शिवभक्ता जय भोले के घोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां