मेरठ में सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान करने वाले हिंदू नेता पर एफआईआर, पुलिस दे रही दबिश
मेरठ। मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने दिन में बैठक कर पुलिस को चुनौती देते हुए सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह सड़क पर हिंदू समाजसेवकों के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने […]
मेरठ। मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने दिन में बैठक कर पुलिस को चुनौती देते हुए सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह सड़क पर हिंदू समाजसेवकों के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए देर रात सिविल लाइन थाने में सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मंगलवार को बैठक में सचिन सिरोही और चहन सिंह बालियान ने कहा कि योगी सरकार में सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद दो महीने पहले ईद पर सड़क पर नमाज अदा की गई और पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
इस मामले में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। देर रात मानसरोवर स्थित सचिन के घर पर कई थानों की पुलिस में पहुंची। महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण सचिन की पत्नी वर्षा सिरोही ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि तलाशी के महिला पुलिसकर्मियों को लाना चाहिए था। वहां पर हंगामे की स्थिति बन गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां