मेरठ में विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण, ग्राम प्रधानों ने किया सहयोग
मेरठ। प्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में गत वर्षों की भांति वर्ष 2023 में दिनांक 1 जुलाई से 07 जुलाई 2023 तक वन महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर आज ग्राम प्रधान रामपुर मोती द्वारा वन महोत्सव के अन्तर्गत अच्छी पहल करते हुए […]
मेरठ। प्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में गत वर्षों की भांति वर्ष 2023 में दिनांक 1 जुलाई से 07 जुलाई 2023 तक वन महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर आज ग्राम प्रधान रामपुर मोती द्वारा वन महोत्सव के अन्तर्गत अच्छी पहल करते हुए ग्राम रामपुर मोती में खेल के मैदान के चारों ओर फलदार व छायादार पौधों का रोपण कराया गया।
जिससे कि भविष्य में ये पौधे परिपक्व होकर फल देने के साथ-साथ छाया एवं आक्सीजन का श्रोत बन सके। इसी के साथ ही एक अच्छी बायोडायवर्सिटी ग्राम के लिए तैयार हो सके। इस अवसर पर गौरव चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत, मेरठ, राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक मेरठ, मदन सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ एवं आस-पास के 15-20 ग्राम प्रधानों के साथ लगभग 50 व्यक्तियों द्वारा वन महोत्सव के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। रोपण के दौरान बरसात के बावजूद स्थानीय ग्राम प्रधानों एवं उपस्थित व्यक्तियों द्वारा रोपण का कार्य किया गया।
ये भी पढ़ें मेरठ: जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही 07 शिकायतों का हुआ निस्तारणसरधना तहसील के अन्तर्गत रेड रोज पब्लिक स्कूल, बेगमाबाद में अतुल प्रधान, विधायक सरधना की उपस्थिति में पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस-पास के लगभग 10-12 ग्राम प्रधानों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों द्वारा लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया । उक्त कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से कुलदीप सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं सौरभ अवस्थी वन दरोगा भी उपस्थित रहे।
दिनांक 5 जुलाई को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में विभिन्न स्वसेवी संस्थाओं एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां