बारिश में हाइवे पर निकले एसएसपी, दिए निर्देश बड़ी कांवड़ शहर में अंदर से न निकाली जाए
मेरठ। कांवड़ की तैयारी को लेकर बारिश में पुलिस कप्तान हाईवे पर निकल गए। रूड़की रोड और हाइवे की ओर कप्तान ने निरीक्षण किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार से आने वाली बड़ी कावड़ शहर में अंदर ना जाए वह बाईपास से ही निकाली जाए। रविवार की दोपहर में 1 बजे मोदी पुरम […]
मेरठ। कांवड़ की तैयारी को लेकर बारिश में पुलिस कप्तान हाईवे पर निकल गए। रूड़की रोड और हाइवे की ओर कप्तान ने निरीक्षण किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार से आने वाली बड़ी कावड़ शहर में अंदर ना जाए वह बाईपास से ही निकाली जाए।
रविवार की दोपहर में 1 बजे मोदी पुरम फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसएसपी साथ में है एसपी ट्रैफिक और पल्लपुरम थाना पुलिस रही। एसएसपी रोहित सहजवान का कहना है कि हरिद्वार से आने वाली बड़ी कावड मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड से होती हुई शहर के अंदर न जाए।
ये भी पढ़ें मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकातबड़ी कावड़ को बाहर से ही हाईवे से निकाला जाए ताकि किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी ना उठानी पड़े। इसीलिए मोदीपुरम फ्लाईओवर से पहले बोर्ड लगा दिए गए हैं। साथ ही मोदी पुरम फ्लाईओवर के पास में जहां से शुरुआत हो रही है वहां पर पुलिस पिकेट भी लगा दी गई है जिससे कि बड़ी कांवड़ डीजे वाली को अंदर जाने से रोक दिया जाए।
एसएसपी ने आदेश दिए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है वह अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाए। इसके अलावा एसएसपी ने सिवाया टोल प्लाजा तक सभी व्यवस्थाओं को देखा और रूट डायवर्जन वाले प्वाइंटो को चेक किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां