पश्चिम यूपी के जिलों में अचानक से मौसम बदला, तूफान ने मचाई तबाही
मेरठ। पश्चिम यूपी के जिलों में आज शनिवार को अचानक से मौसम बदल गया। पिछले कई दिनों से जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान थे वहीं मौसम में बदलाव से उमस से छुटकारा मिला। आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इसके चलते कई जिलों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं […]
मेरठ। पश्चिम यूपी के जिलों में आज शनिवार को अचानक से मौसम बदल गया। पिछले कई दिनों से जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान थे वहीं मौसम में बदलाव से उमस से छुटकारा मिला। आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इसके चलते कई जिलों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर होर्डिग गिरने से यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश की संभावना है।
दिन में 10 बजे शाम 7 बजे जैसा नजारा
मेरठ में शनिवार को सुबह दस बजे आसमान में छाए बादलों और धूल के गुबार से ऐसा माहौल हो गया। जैसा कि शाम को 7 बजे होता है। चारों ओर दिन मे 10 बजे ही घोर अंधेरा छा गया। तूफान के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। जिसके चलते उमस और गर्मी के बाद निम्न दाब उत्पन्न होगा और बारिश के हालात बनेगे। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
आज दिन में तापमान में आएगी गिरावट
उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अभी मौसम दो दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। बता दें कि पिछले कई दिनों से तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे था। लेकिन उमस का प्रतिशत 78 होने के कारण गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा था। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकली। लेकिन उमस ने पसीना निकाल दिया था। आज बदले मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां