गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबे, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
मेरठ। मेडिकल के शेरगढ़ी निवासी दो युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। दीपक पुत्र चंद्रपाल और नितिन निवासीगण शेरगढ़ी मेडिकल अपने दोस्त कमल निवासी शास्त्रीनगर और रमन निवासी फतेउल्लापुर के साथ मवाना गंगनहर में बाइक से नहाने गए थे। कमल और रमन किनारे पर […]
मेरठ। मेडिकल के शेरगढ़ी निवासी दो युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। दीपक पुत्र चंद्रपाल और नितिन निवासीगण शेरगढ़ी मेडिकल अपने दोस्त कमल निवासी शास्त्रीनगर और रमन निवासी फतेउल्लापुर के साथ मवाना गंगनहर में बाइक से नहाने गए थे।
कमल और रमन किनारे पर नहा रहे थे। जबकि दीपक और नितिन बीच में नहाने चले गए। इसी दौरान अचानक से दीपक और नितिन गहरे पानी में डूब गए।
ये भी पढ़ें मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडरवहीं, दोनों को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन, कोई आसपास नहीं था। मामले की जानकारी मिलने पर मवाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन, पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है।
परिजनों को सूचना दे दी गई है। अ भी तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है। परिजन भी मौके पर हैं। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां