लापता चल रहे युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही दिया पूरी वारदात को अंजाम
मेरठ। रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से गोदकर उसके तीन दोस्तों ने की थी। पुलिस ने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से […]
मेरठ। रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से गोदकर उसके तीन दोस्तों ने की थी। पुलिस ने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से गोदकर उसके तीन दोस्तों ने की थी। पुलिस ने गुरुवार को मनोज शर्मा की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके शव को कासमपुर क्षेत्र के एक खेत से बरामद कर लिया। शव को गड्ढा खोदकर गन्ने के खेत में दबाया गया था। घटना का कारण आरोपियों के साथ मृतक का कुछ दिनों पूर्व हुआ झगड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस घटना में फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें मेरठ: सरधना के बुबकपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायलजानकारी के अनुसार गांव मीरपुर थाना रोहटा निवासी राजकुमार पुत्र हरस्वरुप निवासी ग्राम का पुत्र मनोज शर्मा मेरठ बागपत मार्ग पर गांव पांचली में स्थित जानकी पेपर मिल में मशीन आपरेटर था।
परिजनों के अनुसार 21 जून को मनोज शर्मा पेपर मिल में डयूटी देने के बाद घर के लिये चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मनोज शर्मा की तलाश शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर मनोज शर्मा की गुमशुदगी की तहरीर रोहटा थानें में दी गई लेकिन पुलिस ने घटनास्थल जानी थाना क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पिता राजकुमार ने मनोज शर्मा की गुमशुदगी जानी थानें में 23 जून को दर्ज कराई। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर 28 जून को भाजपा नेता आकाश शर्मा के साथ परिजन अपनी शिकायत लेकर एसएसपी मेरठ से मिले।
शिकायत पर एसएसपी ने जानी थाना पुलिस को मनोज शर्मा का पता लगाने के सख्त निर्देश दिये। तब जाकर जानी थाना पुलिस ने मनोज शर्मा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें मनोज शर्मा के मोबाइल पर आखरी कॉल उसके गांव के ही पवन पुत्र सुंदर गिरी की मिली। इसके बाद पुलिस ेन पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां