छात्र ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, पिता से मांगी 10 लाख की रंगदारी

On

मेरठ। नौंवी कक्षा के छात्र ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। अपहरण का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीपीनगर थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही छात्र को फलावदा थाना क्षेत्र के निहोरी गांव से बरामद कर लिया। वह […]

मेरठ। नौंवी कक्षा के छात्र ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। अपहरण का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीपीनगर थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही छात्र को फलावदा थाना क्षेत्र के निहोरी गांव से बरामद कर लिया। वह रिश्ते में लगने वाला दादा के पास रह रहा था। दादा को इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। छात्र ने बताया कि उससे दो हजार रुपये खो गए थे। इसलिए अपहरण का नाटक किया था।

जसवंत नगर निवासी पिंटू चाय की दुकान पर नौकरी करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा नौंवी कक्षा का छात्र है। गुरुवार को उसके पिता ने दो हजार रुपए देकर बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

उसका मोबाइल भी बंद मिला। रात करीब एक बजे पिंटू के वाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें लिखा था। तुम्हारा बेटा हरियाणा में हमारे पास है। उसकी सलामती चाहते हो तो 10 लाख रुपये का बंदोबस्त कर लेना। फोन पर बेटे से भी बात कराई गई, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बोला। अपहरण का पता चलते ही परिजन शुक्रवार सुबह टीपीनगर थाने में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा  ये भी पढ़ें  मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

पिंटू के मोबाइल पर मेसेज आते ही दोबारा फोन बंद कर दिया गया। पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। इसकी आखिरी लोकेशन निहोरी गांव में मिली। इसके बाद परिजनों से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि दौराला में उनके परिवार के सदस्य रहते हैं।

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात ये भी पढ़ें  मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

पुलिस परिजनों को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां पर आखिरी लोकेशन मिली थी। पुलिस ने छात्र को आज वहां से बरामद कर लिया। वह रिश्ते में अपने दादा के साथ रह रहा था। दादा को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि छात्र अपहरण का नाटक करके यहां रह रहा है। उसने दादा को यही बताया था कि स्कूल की छुट्टी है तो घूमने के लिए आ गया।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना