मुख्य प्रबंधक का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने निकाल लिए 1.80 लाख
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक परितोष कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 1.80 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मुख्य प्रबंधक को रकम निकलने का पता चला। हालांकि दस हजार रुपये वापस भी आ गए। इसके बाद आनन-फानन में कार्ड को ब्लॉक कराया गया। मेडिकल थाना पुलिस ने […]
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक परितोष कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 1.80 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मुख्य प्रबंधक को रकम निकलने का पता चला।
हालांकि दस हजार रुपये वापस भी आ गए। इसके बाद आनन-फानन में कार्ड को ब्लॉक कराया गया। मेडिकल थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें मेरठ: करोड़पति ठग गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी आरटीजीएस के खेल में चार गिरफ्तार, 80 लाख के जेवर बरामदमुख्य प्रबंधक परितोष कुमार मंगल पांडे नगर के पास एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गए थे। एटीएम के बाहर पहले से ही दो युवक खड़े थे। परितोष जब वह रुपये निकालने लगे तभी दोनों युवक भी अंदर आ गए। परितोष रुपये निकालकर चलने लगे तभी एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड गिरा दिया। इसके बाद चकमा देकर दूसरा कार्ड बदल दिया। वह रुपए निकालकर घर आ गए।
ये भी पढ़ें मेरठ: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरनाथोड़ी देर बाद परितोष कुमार के मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 1.80 हजार रुपये निकाले गए हैं। हालांकि 10 हजार रुपये वापस आ गए, लेकिन एक लाख 70 हजार रुपये वापस नहीं आए। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने एटीएम में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज निकाली, जिसमें दोनों ठग दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां