खाटू श्याम की कांवड़ में इस बार 250 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लाकर शिव पर करेंगे जलाभिषेक
मेरठ। खाटू श्याम की कांवड़ में इस बार 250 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लाकर शिव पर जलाभिषेक करेगे। खाटू श्याम की ये कांवड़ मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बनाई जा रही है। कांवड़ को बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया है। हरिद्वार से मेरठ कांवड़ लाने में पूरा खर्च करीब […]
मेरठ। खाटू श्याम की कांवड़ में इस बार 250 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लाकर शिव पर जलाभिषेक करेगे। खाटू श्याम की ये कांवड़ मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बनाई जा रही है। कांवड़ को बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया है। हरिद्वार से मेरठ कांवड़ लाने में पूरा खर्च करीब 10 लाख रुपए का आएगा। कांवड़ अभिषेक अग्रवाल की देखरेख में तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में सभी भोले मिलकर इस बार खाटू श्याम की कांवड़ तैयार कर रहे हैं। इस कांवड़ का वजन करीब 150 किलोग्राम होगा। लालकुर्ती से पूरी युवा टीम नकुल के साथ कांवड़ बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम हैं। हम पर खाटू श्याम की कृपा है। हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा। बाबा का पूरा सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम कांवड़ में विराजमान होंगे और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ मुजफ्फरनगर और अन्य जनपदों के युवाओं का भी सहयोग रहता है। हमारी कांवड़ पिछले 10 साल से नंबर वन आ रही है। इस बार भी बाबा खाटू श्याम की कृपा से हमारी कांवड़ पहला पुरस्कार जीतेगी।
ये भी पढ़ें मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकातउन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन के नियमों के अनुसार ही कांवड़ लाई जाएगी। किसी प्रकार की कोई अराजकता या असहयोग कांवड़ मार्ग में नहीं किया जाएगा। हम सभी शिवभक्त कांवड़िये अपनी पूरी टीम के साथ लोगों की मदद करते हुए हरिद्वार से मेरठ खाटू श्याम की कांवड़ लेकर पहुंचेगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां