मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दिल्ली के तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली
मेरठ। मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस की सोमवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ […]
मेरठ। मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस की सोमवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है।
मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ में सागर पुत्र सतीश निवासी रोहटा व राहुल पुत्र राज सिंह निवासी मुंडका दिल्ली दोनों बदमाश गोली लगने से घायल। एक अभियुक्त को दौड़कर गिरफ्तार किया। मौके पर अधिकारीगण व कई थानों की फोर्स मौजूद है।
ये भी पढ़ें मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहारजानी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव ढढरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएससी पांचली भेजा गया है। बदमाशों से बरामद कार तीन दिन पूर्व सरधना क्षेत्र से लूटी गई थी। मुठभेड़ में एक दरोगा की बुलट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली लगी है।
जानी और सरधना थाना पुलिस ने एक सूचना पर जानी क्षेत्र के तिगड्डा मार्ग पर एक अल्टो कार सवारों को रोकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर ढढरा गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गांव ढढरा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। घिरने पर कार सवार बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लग गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों घायल बदमाशों सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे चार कारतूस खोके और सरधना क्षेत्र से 3 दिन पूर्व लूटी गई अल्ट्रा कार बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां