मेरठ में वकील के सेक्स कांड को लेकर हंगामा, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन
मेरठ। मेरठ की राजनीति को झकझोरने वाले सेक्स टेप कांड में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर सभी आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। मेरठ के चर्चित सेक्स कांड में पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार […]
मेरठ। मेरठ की राजनीति को झकझोरने वाले सेक्स टेप कांड में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर सभी आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
मेरठ के चर्चित सेक्स कांड में पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में आरोपित दर्जा राज्य मंत्री संजीव जैन सिक्का और भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को रालोद की महिला कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करके आरोपित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामदएसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और सभी का नार्को टेस्ट किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में आशा भारती, हेमलता, पद्मिनी शर्मा, राजकुमारी, हाजरा, पूनम, रूपा, शीला, तारावती, सरिता, गयात्री, सुनीता, शांति, रेखा आदि शामिल रही। इससे पहले समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां