कब्रिस्तान में कब्रों की मिटटी बैठने से चिंता में मुतवल्ली, जनप्रतिनिधियों से की ये मांग
मेरठ। बारिश का कहर जारी है। वहीं, कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कब्रिस्तान में कब्रों की मिट्टी बैठने लगी है। इससे लोग चिंता में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारी बारिश के चलते कब्रिस्तान में कब्रों की मिट्टी बैठने लगी हैं। इससे वक्फ बाले मियां के मुतवल्ली मुफ्ती […]
मेरठ। बारिश का कहर जारी है। वहीं, कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कब्रिस्तान में कब्रों की मिट्टी बैठने लगी है। इससे लोग चिंता में आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारी बारिश के चलते कब्रिस्तान में कब्रों की मिट्टी बैठने लगी हैं। इससे वक्फ बाले मियां के मुतवल्ली मुफ्ती अशरफ चिंता में हैं।
वहीं, बारिश के चलते जहां आम जीवन प्रभावित है तो वहीं कब्रों की मिट्टी भी बैठने लगी है। नौचंदी क्षेत्र के बाले मियां कब्रिस्तान सभी वर्ग के परिवारों के लिए है। जिसमें कोई भी परिवार मृतक परिजन को दफना सकते हैं। लेकिन इन दिनों भारी बारिश के चलते कब्र की मिट्टी बैठने लगी है, जिससे वक्फ बाले मियां के मुतवल्ली मुफ्ती अशरफ चिंतित हैं।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मिट्टी डलवाने की अपील की है। कोरोना काल में अधिक संख्या में जनाजे आने के बाद शहर विधायक रफीक अंसारी ने कब्रिस्तान में मिट्टी डलवाई थी। हालांकि निवर्तमान पार्षद गफ्फार ने सवाल उठाए थे, कि नगर निगम द्वारा मिट्टी डलवाई गई है। जबकि विधायक इसका श्रेय लेना चाह रहे हैं। कोरोना के बाद फिर से कब्रिस्तान में मिट्टी डलवाने की जरूरत पड़ी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां