माफिया अतीक का रिश्तेदार बता कर करदी फसल बर्बाद, 6 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की गांव खदाना निवासी किसान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पांच बीघा गन्ने की फसल पर आरोपित पड़ोसी कास्तकार ने ट्रैक्टर चलवा दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपित […]
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की गांव खदाना निवासी किसान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पांच बीघा गन्ने की फसल पर आरोपित पड़ोसी कास्तकार ने ट्रैक्टर चलवा दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपित ने खुद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार कहते हुए धमकाया। मामले में थाना मझोला पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर छह आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना मझोला क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी रामेश्वर ने एसएसपी हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में कहा कि खदाना गांव में उसकी पांच बीघा जमीन पर गन्ने की फसल पर आरोपित पड़ोसी कास्तकार गफ्फार और उसके बेटे शाहिद, कलुआ, मोमिन, ताहिर, नन्हे ने उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ हैं।
बीती 8 जून की रात्रि में गफ्फार व उसके बेटों ने उसकी 5 बीघा गन्ने की फसल पर टैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित ने जब इस मामले में शिकायत करने की बात कही तो आरोपितों ने खुद को माफिया डान अतीक अहमद का रिश्तेदार बताकर उन्हें धमकाया। मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंइंस्पेक्टर मझोला विप्लव शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद पीड़ित रामेश्वर की तहरीर के आधार पर गफ्फार व उसके पांच बेटों के खिलाफ रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया है
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां