पीडब्ल्यूडी की अभियंता से दिल्ली की महिला ने मांगी 5 लाख की रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मुकदमा दर्ज

On

मुरादाबाद। मुरादाबाद के पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता ने दिल्ली निवासी महिला पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज के लिए 156/3 के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था। सहायक अभियंता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित महिला उसके खिलाफ सौ […]

मुरादाबाद। मुरादाबाद के पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता ने दिल्ली निवासी महिला पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज के लिए 156/3 के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था। सहायक अभियंता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित महिला उसके खिलाफ सौ से अधिक झूठी शिकायतें कर चुकी है और उसको परेशान कर रही है।

मामले में न्यायालय ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस ने बताया कि सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दिल्ली निवासी आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिल्ली विधानसभा गेट पर हंगामा: केजरीवाल का काफिला रोका, Z+ सुरक्षाकर्मी भी बाहर ये भी पढ़ें  दिल्ली विधानसभा गेट पर हंगामा: केजरीवाल का काफिला रोका, Z+ सुरक्षाकर्मी भी बाहर

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी कविता सिंह लोकनिर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। कविता सिंह ने दिल्ली के नेहरू विहार निवासी करावल नगर निवासी प्रीति कुमारी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में कविता सिंह ने बताया कि साल 2021 में मुरादाबाद की हेमवती नाम की महिला के नाम पर पेट्रोल पंप की एनओसी जारी की गई थी।

महंगी दवाइयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो करूंगा भूख हड़ताल: सुमित खेड़ा ये भी पढ़ें  महंगी दवाइयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो करूंगा भूख हड़ताल: सुमित खेड़ा

आरोप लगाया कि इसके बाद से प्रीति कुमारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने को लेकर शिकायतें करनी शुरू कर दीं। प्रीति ने शिकायतों में आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी में तैनात अभियंताओं ने अपने निजी लाभ के लिए पेट्रोल पंप लगाने के लिए एनओसी दी है।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना

सहायक अभियंता ने बताया कि आरोपित ने इस संबंध में 36 आरटीआई और 60 आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें की गई हैं। इसके अलावा भी कई प्रार्थना पत्र उच्च अधिकारियों को दिए। कविता सिंह के अनुसार अब तक 100 से ज्यादा शिकायतें प्रीति कुमारी ने अलग-अलग तारीखों में की है। इन शिकायतों की जब उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कराई गई तो सभी आरोप झूठे पाए गए।

सहायक अभियंता कविता सिंह के अनुसार सभी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त होने के बाद ही डीएम द्वारा पेट्रोल पंप का लाइसेंस जारी किया जाता है। केवल पीडब्लयूडी अकेले नहीं जारी करा सकता। आरोप लगाया कि इसके बावजूद साजिश के तहत इस मामले में प्रीति कुमारी ने फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो लगातार शिकायत करके झूठे केस में फंसा देगी। पीड़िता ने 156/3 के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था जिसके बाद सीजेएम कोर्ट ने मामले मंे एफआईआर दर्ज के आदेश दिए।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 की सहायक अभियंता कविता सिंह की तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने, झूठी शिकायत करके सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Views: 0

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को उस समय तनाव फैल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सहारनपुर। मण्डी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मण्डी समिति परिसर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा राईस ट्रेडर्स की दुकान में सेंध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं