मुरादाबाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर कर दी तीसरे की हत्या
मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश में मुराबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को दो सगे भाइयों ने तीसरे की हत्या कर दी और इस हत्या को अंजाम देकर उनमें से एक पुलिस थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने शुक्रवार को बताया कि थाना सिविल […]
मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश में मुराबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को दो सगे भाइयों ने तीसरे की हत्या कर दी और इस हत्या को अंजाम देकर उनमें से एक पुलिस थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने शुक्रवार को बताया कि थाना सिविल लाइन इलाके के चक्कर की मिलक निवासी फाकिर (22) शुक्रवार दोपहर जब अपने घर पहुंचा तो उसके सगे भाइयों शादाब और साजिद ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि शादाब ने फाकिर के सिर पर लकड़ी की पटरी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। हत्यारोपी शादाब ने थाने में जाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आरोपी का सगा भाई फाकिर का खून से लथपथ शव घर में पड़ा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी साजिद और शादाब को लिखा पढ़ी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां