पति पर अप्राकृतिक संबंध व देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अपने पति, देवर और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने कहा कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। इसकी शिकायत जब ससुरालियों से की तो […]
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अपने पति, देवर और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने कहा कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
इसकी शिकायत जब ससुरालियों से की तो उन्होंने उल्टा उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद से आरोपित पति समेत सभी ससुरालिये दहेज की मांग को लेकर भी उसे प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी हेमराज मीणा ने थाना भोजपुर इंस्पेक्टर को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सोमवार को भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसएसपी हेमराज मीणा को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2018 को मझोला के लाकड़ीफाजलपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति, सास, जेठ, जेठानी, देवर व देवरानी दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आगे बताया कि दहेज की मांग के अलावा
ये भी पढ़ें मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। इसकी शिकायत जब ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की हैं।
पीड़िता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग भी की। मना करने पर आरोपितों ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने भोजपुर एसएचओ अमरनाथ वर्मा को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां