प्रतापगढ़ में तीन बच्चों समेत मां का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़। जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक महिला सहित तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बगल मेंस्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित […]
प्रतापगढ़। जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक महिला सहित तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बगल मेंस्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है।
कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित पहलवान वीर बाबा के धाम पर बने कुएं में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ तीन मासूम बच्चों के शव देखें। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच शवों की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक महिला की पहचान की।
कोहंडौर पुलिस के मुताबिक कुएं में मिले महिला के शव की पहचान औरंगाबाद निवासी सोहन लाल की पत्नी प्रमिला देवी (38) और मृत बच्चों के शव हैं। मृतक बच्चों में सलोनी (07), शिवांशु (05) व दिव्यांश (03) हैं। जानकारी पर पता चला है कि मृतक का पति बाहर है। कुएं में मां और बच्चों के शवों के मिलने की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां