माफिया से छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं विकास प्राधिकरण : योगी

On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के सभी विकास प्राधिकरण माफिया से छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरीबों को उनके आशियाने की चाबी सौंपे। इससे लोगों के मन में सरकार के प्रति नया विश्वास पैदा होगा। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार […]

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के सभी विकास प्राधिकरण माफिया से छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरीबों को उनके आशियाने की चाबी सौंपे। इससे लोगों के मन में सरकार के प्रति नया विश्वास पैदा होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को संगम नगरी के लूकरगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कमजोर आय वर्ग के 76 लोगों को आवासों की चाबी वितरित की। माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर योगी सरकार ने 5.68 करोड़ रुपए की लागत से गरीबों के लिए आवास बनाया है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 768 करोड़ की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते ये भी पढ़ें  यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें माफिया के साथ खड़ी रहती थीं। इस वजह से उत्तर प्रदेश विकास नहीं कर पा रहा था। गरीब को जहां-तहां झोपड़ी डालकर अपना जीवन-यापन करना पड़ता था। हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है, उनको आवास उपलब्ध करा रही है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक भी गरीब को आवास नहीं मिल पाया था। वहीं, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद 54 लाख से ज्यादा गरीबों को अपना आवास मिल गया है।

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल ये भी पढ़ें  आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सीएम योगी ने कहा कि प्राचीनकाल से ही प्रयागराज तीर्थ की नगरी रही है। यह धरा धर्म-आध्यात्म और संस्कृति की है। यह भूमि शिक्षा और न्याय की जननी है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में डबल स्पीड के साथ विकास और सुशासन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। हमारी सरकार आपके विकास के लिए कृतसंकल्पित है।

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ये भी पढ़ें  रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है। यही वजह है कि फरवरी में हमने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया तो 36 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। अगर प्रदेश में माफिया होते तो ये मिलना मुश्किल था।

सीएम योगी ने कहा कि 2025 का प्रयागराज कुंभ भव्य और दिव्य होगा। हमें इसके लिए अभी से मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 में एक बार फिर से भारत में एक ऐसी सरकार देनी है, जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करे। इस समय देश की जो प्रगति है, इसी स्पीड के साथ भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती रही तो भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यही नहीं भारत दुनिया के समक्ष बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आएगा।

चाबी वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। जहां सीएम योगी ने छोटे बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट के पैकेट दिए। इसके अलावा उन्होंने कॉलोनी के मैदान में वृक्षारोपण भी किया।

Views: 1

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

सीवान । सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि लगभग दस बजे कानून-व्यवस्था पर एक बार...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

नई दिल्ली । हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं