हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने हिंदी में दिए 10 हजार से अधिक निर्णय
प्रयागराज,। इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदी भाषा को लेकर लगातार सुखद स्थितियां बनती जा रही हैं। हिंदी में निर्णय देने की प्रवृत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने हिंदी भाषा में 10 हजार से अधिक निर्णय देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह उन्होंने अपने चार साल के […]
प्रयागराज,। इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदी भाषा को लेकर लगातार सुखद स्थितियां बनती जा रही हैं। हिंदी में निर्णय देने की प्रवृत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने हिंदी भाषा में 10 हजार से अधिक निर्णय देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में ही किया है।
डॉ. गौतम चौधरी 12 दिसम्बर 2019 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे। नियुक्ति के आठ दिन बाद ही 20 दिसम्बर 2019 को एकल न्यायपीठ में बैठे तो उन्होंने अपना पहला हिंदी में निर्णय दिया। इसके बाद यह क्रम लगातार चलता रहा। उन्होंने अब तक तमाम जमानती याचिकाओं, पुनरीक्षण अर्जियों व अन्य मामलों में हिंदी में 10 हजार से ज्यादा निर्णय दिए हैं।
हाईकोर्ट में उनकी बदौलत हिंदी में निर्णय देने का प्रचलन बढ़ा। वर्ष 2022 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में औसतन प्रतिदिन 20 मुकदमों में हिंदी में निर्णय होता था। उस समय उनके पास हिंदी में निर्णय लिखने वाले सिर्फ एक निजी सचिव केसी सिंह ही थे किंतु न्यायालय में हिंदी में निर्णय देने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने अपने अथक प्रयास से उच्च न्यायालय में सात नए अपर निजी सचिवों की नियुक्ति कराई तथा उनमें से दो को अपने साथ संबद्ध कर लिया तथा अब इन तीन निजी सचिवों के सहयोग से औसतन प्रतिदिन 60 मुकदमों में हिंदी में निर्णय दे रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां