गिरफ्तारी के कारणों का उल्लेख करना पुलिस अधिकारी के लिए आवश्यक, हाईकोर्ट ने की टिप्पणी
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के मामलों में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस अधिकारी या जांच अधिकारी को किसी भी वांछित की गिरफ्तारी करते समय उसके कारणों को दर्ज करना आवश्यक होगा। वह इसके लिए बाध्य है। साथ ही उसे सीआरपीसी की धारा 41 और धारा 41-ए की प्रक्रिया का […]
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के मामलों में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस अधिकारी या जांच अधिकारी को किसी भी वांछित की गिरफ्तारी करते समय उसके कारणों को दर्ज करना आवश्यक होगा। वह इसके लिए बाध्य है। साथ ही उसे सीआरपीसी की धारा 41 और धारा 41-ए की प्रक्रिया का भी पालन करना होगा। जिसमें संज्ञेय या असंज्ञेय अपराधों के मामले में गिरफ्तारी के संदर्भ में उल्लेख किया गया है।
यह टिप्पणी न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने कन्नौज की याची राजकुमारी की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसने प्राथमिकी को रद्द करने और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग पर याचिका दाखिल की थी। याची की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में सभी धाराओं में होने वाली सजा सात साल से कम है। उसे गलत तरीके से फंसाया गया है।
मामले में पुलिस अधिकारी सीआरपीसी की धारा 41 और 41ए के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के लिए बाध्य हैं। उसने अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के विमल कुमार और अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य के मामले में दिए गए फैसला पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इन दोनों मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। न्यायालय द्वारा यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जयह सिद्धांत की जमानत नियम है और जेल अपवाद है। यह प्रावधान है कि पुलिस अधिकारी किसी की गिरफ्तारी करते समय उसके कारणों को लिखित रूप में दर्ज करने के लिए बाध्य है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पूरी तरह से लागू होते हैं। लिहाजा, मामले में शीर्ष न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां