डीआईजी स्थापना रहे डॉ राकेश शंकर को आईजी पद पर पदोन्नति देने का कैट ने दिया निर्देश
प्रयागराज। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) इलाहाबाद ने डीआईजी स्थापना एवं कार्मिक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय रहे डॉ राकेश शंकर को आईजी के पद पर नोशनल पदोन्नति सहित अन्य समस्त लाभ देने का निर्देश दिया है। कैट ने आईजी पद पर पदोन्नति न देने के अपर मुख्य सचिव गृह उप्र शासन द्वारा 5 अगस्त, 2021 को […]
प्रयागराज। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) इलाहाबाद ने डीआईजी स्थापना एवं कार्मिक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय रहे डॉ राकेश शंकर को आईजी के पद पर नोशनल पदोन्नति सहित अन्य समस्त लाभ देने का निर्देश दिया है। कैट ने आईजी पद पर पदोन्नति न देने के अपर मुख्य सचिव गृह उप्र शासन द्वारा 5 अगस्त, 2021 को पारित आदेश को निरस्त कर दिया है।
यह आदेश कैट के न्यायमूर्ति ओम प्रकाश-सप्तम सदस्य (न्यायिक) एवं सदस्य प्रशासनिक मोहन प्यारे की खंडपीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम एवं अतिप्रिया गौतम को सुनकर पारित किया। अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा 5 अगस्त 2021 को पारित आदेश को निरस्त करते हुए कैट ने कहा कि यह आदेश दुर्भावना से ग्रसित है।
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंपयाची डीआईजी की तरफ से सीनियर एडवोकेट विजय गौतम का कहना था सुप्रीम कोर्ट ने केवी जानकी रमण के प्रकरण में यह कानून प्रतिपादित कर दिया है कि प्रमोशन के मामले में बंद लिफाफा की कार्रवाई वहीं की जाएगी जहां पर अपचारी कर्मचारी के विरुद्ध या तो विभागीय आरोप पत्र दिया गया हो अथवा उसके खिलाफ किसी आपराधिक केस में आरोप पत्र प्रेषित किया गया हो।
अधिवक्ता का कहना था की उक्त दोनों परिस्थितियों में ही बंद लिफाफा की कार्रवाई की जा सकती है, वशर्तें की डीपीसी होने के दिनांक के समय उक्त दोनों कार्रवाई हुई हो। कहा गया था कि डीआईजी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आरोप पत्र 2 जनवरी 2020 को प्राप्त कराया गया था। जबकि डीपीसी 31 दिसम्बर 2019 को हुई थी और उस तारीख तक याची के खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई भी आरोप पत्र नहीं दिया गया था।
ये भी पढ़ें नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे कामकैट के समक्ष यह तथ्य भी लाया गया था कि याची से वरिष्ठता सूची में कनिष्ठ 3 आईपीएस अफसरों जिसमें डीआईजी सत्येंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार शुक्ला एवं पीयूष श्रीवास्तव का नाम शामिल है, उन्हें पदोन्नति प्रदान कर दी गई, जबकि याची की पदोन्नति नहीं किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां